BREAKING NEWS
  • वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:- जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट हो सकता है लोकसभा में पेश शीत कालीन सत्र के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन एक्ट 2004 और जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 को आज लोकसभा में पेश कर सकते हैं। रिजर्वेशन एक्ट से राज्य सरकार की नौकरियों, कॉलेज एडमिशन में आरक्षण व्यवस्था लागू हो सकेगी। वहीं जम्मू कश्मीर रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट 2019 की मदद से जम्मू कश्मीर और लद्दाख का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी मदद से जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटें 83 से बढ़कर 90 हो जाएंगी। साथ ही सात सीटें अनुसूचित जाति और 9 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए भी आरक्षित की जाएंगी।
  • Parliament Winter Session Live: संसद की कार्यवाही शुरू हुई, आज पेश हो सकती है आचार समिति की रिपोर्ट Parliament Winter Session 2023 Live News in Hindi: संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के मामले में घिरी टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आज संसद में पेश की जा सकती है। विपक्षी सांसदों की मांग है कि इस रिपोर्ट पर कोई भी फैसला लेने से पहले इस पर संसद में चर्चा होनी चाहिए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आचार समिति की रिपोर्ट में महुआ मोइत्रा को संसद सदस्यता से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है।
  • इंदौर हादसा: मंदिर में फंसे 15 लोगों को अब तक किया जा चुका रेस्क्यू
  • इंदौर हादसा: CM शिवराज बोले- 10 लोगों को बचाया जा चुका, 9 अब भी फंसे हुए
  • यूपी: उमेश पाल हत्याकांड के बाद बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई
  • इंदौर: बेलेश्वर महादेव मंदिर में बावड़ी के ऊपर की छत गिरी, कई फुट गहराई में फंसे लोग
  • इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, कुएं में गिरे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
  • पश्चिम गोदावरी: रामनवमी के लिए बनाए गए पंडाल में शार्ट सर्किट से लगी आग
  • दिल्ली: शोभा यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, जगह-जगह लगाया बैरिकेड
  • लंदन, सैन फ्रांसिस्को, कनाडा में भारतीय दूतावासों के बाहर हिंसक प्रदर्शन करने वालों पर होगा एक्शन
  • नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 3016 लोग पॉजिटिव, संक्रमण दर 2.73% पहुंची
  • संभाजीनगर में डुप्लीकेट शिवसेना की वजह से तनाव की स्थिति: संजय राउत
  • पंजाब: अमृतपाल की धरपकड़ के लिए जालंधर और कपूरथला में हाई अलर्ट
  • दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फिर लगे पोस्टर्स, अब शिक्षा को लेकर घेरा गया
  • J-K: कठुआ में सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को खेतों में मिला जिंदा ग्रेनेड

उत्तर प्रदेश News

img

बाढ़ से नुकसान की पूरी भरपाई करेगी योगी सरकार

वॉयस ऑफ़ ए टू जेड न्यूज़:-यूपी की योगी सरकार बाढ़ से नुकसान की पूरी भरपाई करेगी। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी को समुचित मुआवजा मिलेगा।
बलरामपुर जिले का हवाई सर्वेक्षण करने आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संकल्पित है। 32 साल बाद इस बार बाढ़ में भारी तबाही हुई है। सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी को समुचित मुआवजा मिलेगा। देवीपाटन मंडल के चारों जिले बाढ़ प्रभावित हैं। सरकार का दायित्व है कि सभी तक समुचित सेवा उपलब्ध कराई जाए। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि दैवी आपदा से निपटने के लिए सम्पूर्ण रणनीति सरकार के पास तैयार है। नुकसान की भरपाई की जाएगी। जल शक्ति मंत्री पौने तीन बजे बाढ़ से क्षति का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से उतरे। उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा की। कहा कि बाढ़ खण्ड के अधिकारियों ने उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है। डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों की भी प्रशंसा की। कहा कि अधिकारियों ने आपदा की घड़ी में साहस का परिचय दिया है। श्री सिंह ने कहा कि आपदा में सभी को साथ में मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि हवाई सर्वेक्षण में सामने आया है कि काफी नुकसान हुआ है। सभी पीड़ितों को अहेतुक सहायता दी जाएगी। पूर्व कार्यक्रम के अनुसार जल शक्ति मंत्री को पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से पहुंचकर सड़क मार्ग से चुंगीनाका तक जाना था। अधिकारियों केसाथ बाढ़ बचाव व राहत कार्य की समीक्षा भी करनी थी लेकिन समयाभाव के कारण जल शक्ति मंत्री हवाई सर्वेक्षण कर वापस लौट गए। इस अवसर पर राहत आयुक्त प्रभुनाथ सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, समाजसेवी धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, डीपी सिंह, जिलाधिकारी डा. महेन्द्र सिंह, एसपी राजेश कुमार सक्सेना, एडीएम राम अभिलाष व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प करें अधिकारी: मंत्री

जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत तथा बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाए जाएं। अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प करें। ग्राम स्तरीय कर्मचारियों के माध्यम से प्रभावित परिवारों को पका भोजन व राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सीय सुविधा के साथ मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत कार्य में स्वयं सेवी संस्थाओं की मदद लिए जाने के निर्देश दिए। कन्ट्रोल रूम को और सक्रिय किया जाए तथा सभी शिकायतों का निस्तारण हो। कन्ट्रोल रूम से प्रतिदिन सौ-सौ ग्राम प्रधानों, लेखपालों तथा आम जन मानस को कॉल करके बचाव कार्य का जायजा लिया जाए।